Gyan Prakash Dubey


👉 एक सप्ताह के अंदर अवैध शराब, वारंटी, एक करोड़ की मार्फ़ीन और अब पुनः वारंटी को गिरफ्तार करना सहित अपराध और अपराधियों तथा नशा के खिलाफ थानाध्यक्ष परशुरामपुर भानु प्रताप सिंह के द्वारा लगातार कार्यवाही से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है..
बस्ती: थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में तीन वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप
बस्ती, 13 अगस्त 2025 — अपराध और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसने के अभियान में बस्ती पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना परसरामपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन वांछित वारंटी अभियुक्तों को धर दबोचा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में —
- अस्मत अली पुत्र शौकत अली निवासी मड़ेरिया चौराहा, थाना परसरामपुर, बस्ती।
- अन्नू सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी घरमपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती।
- नियाज अहमद पुत्र वरकातुल्लाह निवासी नरायनपुर, थाना परसरामपुर, बस्ती।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार वारंटी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अभयनंदन सिंह, उप निरीक्षक इन्द्रजीत यादव, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विकास सिंह, कांस्टेबल लवकुश सिंह और कांस्टेबल गोपाल राय शामिल रहे।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस त्वरित और सफल कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास दोनों को मजबूत किया है।
NGV PRAKASH NEWS
