स्पा केंद्र की आड़ में देह व्यापार का धंधा.. हुआ बेनकाब

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा बेनकाब

👉NGV PRAKASH NEWS ने अभी 2 दिन पहले ही लिखा था कि स्पा- मसाज सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है

मथुरा, 23 अगस्त 2025 | NGV PRAKASH NEWS

वाराणसी के बाद अब मथुरा में भी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। शुक्रवार शाम कृष्णानगर क्षेत्र में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर दबिश दी और यहां से चार युवक गिरफ्तार किए गए, जबकि 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

इस कार्रवाई का नेतृत्व सीओ सिटी आशना चौधरी (IPS) और प्रशिक्षु DSP अंकुर गौतम ने किया। पुलिस टीम ने ब्लॉसम और हैवन स्पा सेंटर पर एक साथ छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जब पुलिस ने एक के बाद एक युवतियों को बाहर निकाला तो मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। भारी पुलिस बल को देखकर स्थानीय लोग भी जमा हो गए और पूछताछ करने लगे कि आखिर मामला क्या है। पुलिस के साथ दर्जनों महिलाएं और चार युवक बाहर आते देख लोगों को समझ आया कि यहां लंबे समय से गंदा धंधा चल रहा था।

पहले से मिल रही थी जानकारी

पुलिस को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि कृष्णानगर क्षेत्र के कुछ स्पा सेंटरों में मसाज और ब्यूटी ट्रीटमेंट की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। इसी आधार पर योजना बनाकर यह कार्रवाई की गई।

इससे पहले वाराणसी में भी एक हफ्ते के भीतर तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। वहां से भी एक दर्जन से अधिक लड़कियां बरामद की गईं और कई लोग गिरफ्तार हुए थे।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि कृष्णानगर क्षेत्र में शिकायतों के बाद शुक्रवार शाम छापा मारा गया। यहां से चार युवकों को हिरासत में लिया गया और 15 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ देह व्यापार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *