फर्जी जमीन खरीद फरोख्त मामले में एक औरआरोपी आया चंगुल में..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 01 सितंबर 2025

थाना नगर पुलिस ने फर्जी जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोमवार सुबह राजकोट तिराहे के पास से 10,000 रुपये के इनामिया वांछित जालसाज अजय कुमार पुत्र रामतौल, निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और जमीन से जुड़ी जालसाजी में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

अजय कुमार पर दर्ज मुकदमा (मु.अ.सं. 168/2025) बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पंजीकृत है। पुलिस की विवेचना और पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि यह गिरोह संगठित तरीके से काम करता था। सबसे पहले जमीन से जुड़े ग्राहकों को टारगेट किया जाता, फिर आरोपी अजय कुमार उनसे रेट तय करता और अन्य साथी फर्जी कागजात तैयार करके बैनामा कर देते। अलग-अलग सदस्य अलग-अलग ग्राहकों से डील करते थे, ताकि पुलिस की नजर में आसानी से न आएं।

इससे पहले भी पुलिस इस गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें मनोज कुमार (निवासी सोढ़री थाना लालगंज), सुशील कुमार वर्मा (निवासी भोपालपुर थाना कप्तानगंज), उमेश कुमार चौधरी (निवासी मडवा नगर थाना कोतवाली), उमेश कुमार (निवासी मोतीपुरवा थाना सफदरगंज, बाराबंकी) और बाबूराम (निवासी हसनापुर थाना मसौली, बाराबंकी) शामिल हैं।

थाना नगर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय
  • उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह
  • कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव

📌 समाचार स्रोत: NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *