Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

डीआईजी संजीव त्यागी ने की परिक्षेत्र की मासिक अपराध समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बस्ती, 27 जून 2026।
बस्ती परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में शनिवार को डीआईजी संजीव त्यागी की अध्यक्षता में बस्ती परिक्षेत्र के जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों एवं अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
गोष्ठी के दौरान डीआईजी ने लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने, गैंगस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित, जिला बदर तथा एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, गो-तस्करी की रोकथाम, रात्रिकालीन सघन चेकिंग तथा महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।
डीआईजी ने साइबर अपराध नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने, यक्ष ऐप पर शेष अपराधियों का सत्यापन शीघ्र पूरा कराने, बीट सूचनाओं पर थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारियों की नियमित टिप्पणी सुनिश्चित करने तथा CCTNS, IGRS, NCRB, कर्मयोगी पोर्टल, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, JMIS, ICJS, NAFIS, CEIR, iRAID सहित सभी ऑनलाइन पोर्टलों की नियमित मॉनिटरिंग एवं अपडेट कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री जनता दर्शन, पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल एवं अन्य उच्चस्तरीय शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ साइबर अपराध से जुड़े मोबाइल एवं IMEI नंबर अधिकाधिक ब्लॉक कराने, महिला अपहृताओं एवं गुमशुदाओं की शत-प्रतिशत बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट एवं बीएनएसएस के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई, मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र को और अधिक प्रभावी बनाने तथा ऑपरेशन गैंगस्टर, ऑपरेशन दहन एवं अन्य विशेष अभियानों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय प्रकरणों, प्रारंभिक जांच, मृतक आश्रित सेवायोजन तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के साथ ही CyTrain एवं iGOT ऐप पर शेष पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।
डीआईजी ने कम्युनिटी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक जनपद में ट्रैफिक एक्शन प्लान तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ड्रग्स एक्शन प्लान बनाकर अभियान चलाने पर भी विशेष बल दिया।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, सभी अपर पुलिस अधीक्षक तथा परिक्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
NGV PRAKASH NEWS