बेटे की डांट ने ले ली बुजुर्ग मां की जान..

NGV PRAKASH NEWS

📰 बेटे की डांट से बुजुर्ग मां की मौत, नवजात के जन्म की खुशी मातम में बदली

बस्ती.

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के डीहीखास गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसने नवजात शिशु के जन्म की खुशी को मातम में बदल दिया। रविवार को सुनील (30) की पत्नी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बनकटी में बेटे को जन्म दिया था। घर में चारों ओर खुशियों का माहौल था, लेकिन अगले ही दिन यह खुशी गहरे दुख में तब्दील हो गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9:30 बजे सुनील नशे में घर लौटा और खर्चे को लेकर परिजनों से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर जब उसकी मां मालती देवी (60) ने बीच-बचाव करना चाहा, तो सुनील ने उन्हें कड़ी डांट लगा दी। पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की मरीज मालती देवी इस मानसिक आघात को सह नहीं सकीं और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पाकर गांव के चौकीदार प्रेमचंद ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नवजात के जन्म की खुशी मातम में बदल जाने से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा गांव गमगीन है।

👉 NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *