अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफर.. उनके चाहने वालों में मायूसी की लहर..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती से ट्रांसफर: आईपीएस ओम प्रकाश सिंह के स्थानांतरण से जिले में छाया मायूसी का माहौल

बस्ती, 08 सितंबर 2025

बस्ती जिले में अपनी सरल, मृदुभाषी छवि और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक के पद पर लॉजिस्टिक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ भेजा गया है।

ओम प्रकाश सिंह बस्ती में अपनी कार्यशैली, सादगी और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण बेहद लोकप्रिय रहे। चाहे रात हो या दिन, वे हर समय कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पैनी नजर रखते थे और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे।

👉 उनके नेतृत्व में दो बार कावड़ यात्रा और महाशिवरात्रि का मेला सकुशल संपन्न हुआ..

👉 जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखने में उनकी अहम भूमिका रही..

उनके स्थानांतरण की खबर सामने आते ही जिले के लोगों में मायूसी छा गई है। पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मानते हैं कि ओम प्रकाश सिंह ने बस्ती में अपने कार्यकाल के दौरान न केवल अपराध नियंत्रण में सख्ती दिखाई, बल्कि जनता से जुड़ाव और संवाद की नई मिसाल भी कायम की।

लोगों का कहना है कि उनके जाने से बस्ती एक ऐसे अधिकारी को खो रहा है, जिसने कड़ी अनुशासन और सौम्य स्वभाव के साथ जिले की कानून-व्यवस्था को नई दिशा दी।


NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *