Gyan Prakash Dubey



रात्रि चौपाल में लोगों से रूबरू हुए डीआईजी संजीव त्यागी, दी सुरक्षा का भरोसा
बस्ती, 14 सितम्बर 2025।
हरैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरैया में शनिवार देर रात डीआईजी संजीव त्यागी ने रात्रि चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया। रात लगभग 10 बजे रामलीला मैदान में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लोगों ने डीआईजी को अपने बीच पाकर न सिर्फ अपनी समस्याएं बताईं बल्कि हाल के दिनों में लगातार उड़ रहे ड्रोन और चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता भी जताई। डीआईजी संजीव त्यागी ने धैर्यपूर्वक लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके सवालों का जवाब दिया।
डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि “कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सहयोग करें।”
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
👉इस बीच, लगातार उड़ रहे ड्रोन को लेकर लोगों में व्याप्त भय पर अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि ड्रोन उड़ने का चोरी से कोई संबंध नहीं है।
डीआईजी ने भी अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
चौपाल के बाद डीआईजी संजीव त्यागी ने नगर पंचायत क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ह्ररैया संजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया तहसीलदार सिंह भी मौजूद रहे।
NGV PRAKASH NEWS




