भारत में नहीं है चंगेज खान के वंशज

जी. पी. दुबे

भारत में नहीं है चंगेज खान के वंशज डीएनए टेस्ट में हुआ खुलासा

👉 चीन में सबसे ज्यादा चंगेज खां वंशज हैं..

वाराणसी.
बीएचयू की रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है, दुनिया में चंगेज खान के कुल डेढ़ करोड़ वंशज हैं,|
हर 200वें इंसान में चंगेज खान का डीएनए पाया गया है |
भारत के 12 हजार पुरुषों के डीएनए सैंपल लिया गया, जिसमें एक भी पुरुषों में चंगेज खान का डीएनए नहीं मिला |
रिसर्च में दावा किया गया है कि भारत के एक भी इंसान में चंगेज खान का डीएनए नहीं है | रिसर्च से ये भी पता चला है कि पाकिस्तान के 40 प्रतिशत लोगों को छोड़कर दक्षिण एशिया के 2 अरब से ज्यादा लोगों में चंगेज खान का कोई अंश अभी तक नहीं मिला

काशी हिंदू विश्वविश्वद्यालय के जीन वैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने रिसर्च का हवाला देते हुए कहा की भारत के एक भी इंसान में चंगेज खान के डीएनए नहीं मिला है |
प्रो. चौबे ने कहा कि पूरे दुनिया के 1.5 करोड़ लोगों में चंगेज खान का वाई क्रोमोजोम है |
उन्होंने बताया कि वाई क्रोमोजोम पिता से बेटे में ट्रांसफर होता है |

प्रो. चौबे ने कहा कि इन सारे सैंपल के विश्लेषण में एक कॉमन बात देखी गई की इसमें एक ही तरह का वाई क्रोमोजोम दिख रहा था,जिसको वैज्ञानिक भाषा में स्टार क्लस्टर कहा जाता है,स्टार क्लस्टर तब बनता है जब किसी एक व्यक्ति का डीएनए बहुत कम समय में काफी लोगों में फैल जाता है |
चीन में चंगेज खां के सबसे ज्यादा वंशज हैं |
वहां के कुछ ऐतिहासिक दस्तावेजों में चंगेज खान और उसके वंशजों की चर्चा है |
यहां पर चंगेज का डीएनए सबसे तेज फैला है|

प्रो. चौबे ने ये भी कहा कि करीब 1000 साल पहले चंगेज खान ने पूर्वोत्तर एशियाई कबीलों समेत मिडिल ईस्ट और चीन के एक बड़े भू-भाग पर हमला कर कब्जा जमा लिया था | केवल कब्जा ही नहीं, चंगेज खान युद्ध जीतने के बाद एक-एक गांव में जाता था और वहां रहने वाले लोगों के सर कलम कर देता था तथा महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी करता था |
ये कुकृत्य इतने बड़े स्तर पर हुआ कि चंगेज खां का डीएनए पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *