इंष्टाग्राम पर दोस्ती कर लड़कियों नें किया किडनैप और माँगा 50 लाख फिरौती..

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती बनी किडनैपिंग का जाल, 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

उज्जैन, मध्य प्रदेश।
सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती ने उज्जैन के प्रॉपर्टी डीलर को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान और वीडियो कॉल की बातचीत ने जब दोस्ती का रूप लिया तो प्रॉपर्टी डीलर राहुल राठौर, जो तिलाखेड़ा गांव, घाटिया तहसील का रहने वाला है, अपनी ही कार में अगवा कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, राहुल की मुलाकात इंस्टाग्राम पर जबलपुर की युवती आयुषी (कृतिका जैन) से हुई थी। घंटों वीडियो कॉल और चैटिंग के बाद युवती को यह पता चल गया कि युवक करोड़पति परिवार से ताल्लुक रखता है। इसी जानकारी के बाद साजिश रची गई। युवती ने जमीन खरीदने का बहाना बनाकर राहुल को मिलने बुलाया।

जैसे ही राहुल मिलने पहुँचा, युवती के साथ तीन और लड़कियां और दो युवक आ गए। सभी ने मिलकर राहुल को उसकी ही कार में अगवा कर लिया और जंगल की ओर ले गए। मारपीट के बाद परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। बाद में सौदा घटाकर 15 लाख रुपये पर तय किया गया।

इस बीच राहुल ने अपने परिजनों से संपर्क साधा और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान अपहरणकर्ताओं की कार शाजापुर के पास पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल को सुरक्षित बचा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उनमें शामिल हैं –

  • कृतिका जैन (18, जबलपुर)
  • पुष्पा जैन (55, जबलपुर)
  • भारती लोधी (18, जबलपुर)
  • अनुजा जैन (28, जबलपुर)
  • संजय सोनटी (28, उज्जैन)
  • भगवान सिंह (32, उज्जैन)

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड कौन था और अन्य किस-किसकी संलिप्तता है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *