14 साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ 1 साल तक जबरन करता रहा..

किशोरी का अपहरण, जबरन शादी और दुष्कर्म; आरोपी अजय सहित परिजनों पर केस दर्ज

मेरठ।
मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण, जबरन शादी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक अजय करीब एक साल तक उसे अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह मौका पाकर किशोरी उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी कहानी सुनाई।

किशोरी के पिता ने बताया कि 16 अगस्त 2024 को आरोपी अजय उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। उस समय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। लगभग एक साल बाद, 11 सितंबर 2025 को किशोरी अचानक घर लौटी। उसने बताया कि अजय पहले उसे छत्तीसगढ़ ले गया और वहां किराए के मकान में तीन महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी उसे मुजफ्फरनगर ले गया, जहां मंदिर में उसकी मां, बहन और मामा के लड़के की मौजूदगी में धमकाकर जबरन शादी करा दी। इसके बाद अजय उसे दौराला के सिवाया में किराए के मकान में ले आया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर वहां से भागकर अपने घर पहुंची और माता-पिता को सबकुछ बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय और उसके परिजनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *