सोनहा और पैकोलिया पुलिस ने 2 लड़कियों को भगाने के आरोपियों को किया गिरफ्तार..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 19 सितम्बर 2025।

जनपद बस्ती की पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग थानों की कार्रवाई में बहला-फुसलाकर लड़कियों को भगाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहली कार्रवाई सोनहा थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने 23 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र विसू यादव उर्फ भगवती प्रसाद निवासी हसनपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सोनहा में मुकदमा संख्या 107/2025 दर्ज था, जिसमें पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराएं शामिल थीं। पुलिस ने उसे ग्राम कोरियाडीह-सोनहा मार्ग से दबोचकर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र शुक्ला, उपनिरीक्षक राधेश्याम वर्मा और कांस्टेबल शेषनाथ यादव शामिल रहे।

दूसरी ओर, थाना पैकोलिया की पुलिस ने वसीउल्लाह पुत्र माहिबुल्लाह निवासी कुर्दा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 130/2025 धारा 87 और 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय रवाना किया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्या, उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह और कांस्टेबल धर्मवीर सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *