Gyan Prakash Dubey








बस्ती से बड़ी खबर
त्योहारों पर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के नेतृत्व में व्यापक अभियान, थानाध्यक्ष परशुरामपुर भानु प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका रही सराहनीय
बस्ती, 26 सितंबर 2025।
जनपद बस्ती में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के नेतृत्व में जिला पुलिस ने विशेष सतर्कता और मुस्तैदी दिखाई। पुलिस बल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, पैदल गश्त और आमजन से संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने शुक्रवार की नमाज और नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना हरैया क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, शहर क्षेत्र में पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पूजा पंडालों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया और आयोजकों से संवाद स्थापित किया।
इसी क्रम में थाना परसरामपुर के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के नेतृत्व में महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज, बस्थनवा रानीपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया। उपनिरीक्षक पंकज कुमार त्यागी, कांस्टेबल विद्यासागर यादव, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा दुबे व शालिनी शुक्ला की टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1930 आदि) और साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व से अवगत कराया और महिलाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी अपराध या उत्पीड़न के मामले में संकोच न करें, तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए हर समय तत्पर है।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के कारण जिलेभर में त्योहारों के दौरान लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में बनी हुई है।
NGV PRAKASH NEWS
