ट्रैक्टर ट्राली चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जी.पी. दुबे
97210 711 75

चोरी के ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती 1 अप्रैल 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे तथा एसओजी प्रभारी जनार्दन प्रसाद एवं पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त कार्यवाही में चोरी के ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अभियुक्त को नगर बाजार स्थित पेट्रोल पंप ओम फिलिंग स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया |
अभियुक्त अश्वनी यादव पुत्र राम केवल उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी ग्राम नारायणपुर थाना दुबौलिया बस्ती जिसने एक सोनालिका ट्रैक्टर तथा ट्राली को चुराया था 31 मार्च की देर रात गिरफ्तार किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *