भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Gyan Prakash Dubey


भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती, 06 अक्टूबर 2025।
बस्ती जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसरामपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के दिशा-निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने क्षेत्र में सक्रिय रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान गया प्रसाद, सालिक राम, हंसराज, मोहम्मद रेहान और विदेशी नाम के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय के वारंट पर वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

इस अभियान में उप निरीक्षक पंकज त्यागी, कुर्बान अली, इंद्रजीत यादव, शर्मानंद कुशवाहा, हेड कांस्टेबल जगतनरायण, हेड कांस्टेबल विकास सिंह और कांस्टेबल सौरभ सिंह सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। लगातार हो रही सख्त कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में सुरक्षा की भावना और भरोसा और मजबूत हुआ है।

📌 NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *