Gyan Prakash Dubey

NGV PRAKASH NEWS
बस्ती में पुलिस की तीन बड़ी कार्रवाइयां: वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी, सोलर पैनल चोरी का खुलासा और लव जिहाद मामले में नाबालिग की बरामदगी
NGV PRAKASH NEWS | बस्ती | 17 अक्टूबर 2025
बस्ती जिले में पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग थानों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाइयां करते हुए अपराधियों पर नकेल कसी। इनमें एक वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी, सोलर पैनल चोरी का बड़ा खुलासा और लव जिहाद के मामले में नाबालिग लड़की की बरामदगी जैसी महत्वपूर्ण सफलता शामिल है। इन कार्रवाइयों से जिले में पुलिस की सक्रियता और अभियान के प्रति गंभीरता साफ झलकती है।
परसरामपुर थाना: वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसरामपुर थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपी जयराम पुत्र राम सजन निवासी खम्हरिया, थाना परसरामपुर (आयु लगभग 30 वर्ष) के खिलाफ मु0अ0सं0 233/24 धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शर्मानंद कुशवाहा, हेड कांस्टेबल रविन्द्र नाथ और कांस्टेबल बृजभूषण सिंह शामिल रहे।
वाल्टरगंज थाना: सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
वाल्टरगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोलर पैनल चोरी में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में 17 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1:06 बजे भिटिया तिराहे से पड़िया चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर ग्राम पुर्सिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से सोलर पैनल चोरी कर ले जा रहे तीन अभियुक्तों—विजय कुमार, दुर्गेश पांडेय और विपिन—को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से जल जीवन मिशन के आठ अदद सोलर पैनल, विभिन्न उपकरण (पेंचकस, प्लास, रिंच, चाकू) और पिकअप वाहन (UP 51 AT 9284) बरामद किया गया।
थाने में इनके खिलाफ मु0अ0सं0 231/2025 धारा 35(ख)(1) BNSS/317(2) BNS व 207 MV Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के साथ उप निरीक्षक रामसंत सिंह, हेड कांस्टेबल मिथुन कन्नौजिया, राजाराम गुप्ता और अनिल कुमार शामिल रहे।
नगर थाना: लव जिहाद मामले में नाबालिग की 24 घंटे में बरामदगी
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नगर थाना पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लव जिहाद में फंसी दलित नाबालिग लड़की को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
यह मामला थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 261/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3(2)V SC/ST Act से संबंधित है। पुलिस ने 17 अक्टूबर को सुबह 10:45 बजे फुटहिया पुल के पास से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर आरोपी इकराम अंसारी पुत्र अनवारुल हुसैन निवासी मिश्रौरौली, थाना विशुनपुरा (दुधही), जनपद कुशीनगर (आयु 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
इस सफलता में थानाध्यक्ष नगर विश्वमोहन राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक कन्हैयालाल मौर्य, उप निरीक्षक सन्तराज यादव, हेड कांस्टेबल महेन्द्र मौर्या और महिला कांस्टेबल विन्देश्वरी देवी की टीम शामिल रही।
इन तीनों कार्रवाइयों ने बस्ती पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था के प्रति उनकी सजगता को उजागर किया है। लगातार चल रहे अभियानों से अपराधियों में हड़कंप है और जिले में सुरक्षा का माहौल सुदृढ़ हो रहा है।




