डीआईजी बस्ती ने परिक्षेत्र के जनपदों के एसपी के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

डीआईजी बस्ती ने की रेंज के जनपदों के एसपी के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर 28 जनवरी 25.

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार पी. ने पुलिस लाइन संत कबीर नगर के सभागार में परिक्षेत्र के जनपदों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में डीआईजी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए:

  1. गंभीर अपराधों की विवेचना: हत्या, दहेज हत्या, फिरौती के लिए अपहरण और गंभीर चोट के मामलों में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण निकट पर्यवेक्षण में कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  2. संपत्ति अपराधों पर नियंत्रण: लूट, डकैती, चोरी और वाहन चोरी जैसे अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए और संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
  3. महिला सुरक्षा: महिला संबंधी अपराध जैसे बलात्कार, शीलभंग और पॉक्सो एक्ट के मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  4. लंबित विवेचनाएं और अभियुक्त: लंबित विवेचनाओं और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।
  5. SC/ST अधिनियम: अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के प्रकरणों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
  6. गिरोहबंद अपराधियों पर कार्रवाई: गिरोहबंद अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनकी अवैध संपत्ति जप्त की जाए।
  7. गोवध निवारण अधिनियम: गोवध निवारण से संबंधित अभियोगों में वैधानिक कार्रवाई की जाए।
  8. NDPS एक्ट: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
  9. अवैध शराब: अवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री पर रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाए जाएं।
  10. ITSSO पोर्टल: ITSSO पोर्टल पर लंबित अभियोगों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
  11. ई-साक्ष्य: सभी मुकदमों में ई-साक्ष्य ऐप पर साक्ष्य अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।
  12. प्रारंभिक जांच: लंबित प्रारंभिक जांच के प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाया जाए।
  13. पेंशन और समायोजन: लंबित पेंशन और मृतक आश्रित के प्रकरणों का शीघ्र समाधान किया जाए।
  14. कैशलेस हेल्थ कार्ड: सभी पुलिसकर्मियों का शत-प्रतिशत कैशलेस हेल्थ कार्ड बनाया जाए।
  15. पुलिस पेंशनरों की गोष्ठी: पुलिस पेंशनरों के लिए माह में एक बार गोष्ठी आयोजित की जाए।
  16. लंबित संदर्भ: लंबित संदर्भों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
  17. जन शिकायत निस्तारण: आईजीआरएस और पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।

इस गोष्ठी में एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, एसपी सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन और परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *