छावनी पुलिस ने नाबालिक को भगाने,धर्म परिवर्तन और दुराचार के आरोपी को भेजा जेल..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 27 अक्टूबर 2025।
थाना छावनी पुलिस ने नाबालिग को झांसा देकर भगाने, धर्म परिवर्तन कराने और दुराचार करने के आरोपित मोजीब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को रामरेखा पुल के पास से दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोजीब पुत्र मोविन, निवासी भरोसे का पुरवा, थाना शुकुल बाजार, जनपद अमेठी (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मोजीब ने इंस्टाग्राम आईडी के जरिए नाबालिग से संपर्क कर उसे बहला-फुसलाकर भगाया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, निरीक्षक शोभा यादव, निरीक्षक सभाजीत मिश्रा, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *