NGV PRAKASH NEWS के बाद अब भाजपा विधायक नें भी अमहट पुल के पास बदबूदार मलबे के बारे में उठाया आवाज..

Gyan Prakash Dubey

अमहट के पुराने पुल का मलबा बना शहर की बदसूरती का कारण, विधायक प्रतिनिधि ने उठाई आवाज

बस्ती, 27 अक्टूबर 2025।
हरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह के प्रतिनिधि सरोज बाबा ने जिलाधिकारी बस्ती को पत्र लिखकर अमहट स्थित पुराने पुल की जर्जर स्थिति पर संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बस्ती शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित यह पुल फरवरी 2017 में एक भारी वाहन के गुजरने से आंशिक रूप से ध्वस्त हो गया था, लेकिन अब तक उसका मलबा कुआनो नदी में ही पड़ा हुआ है।

सरोज बाबा ने बताया कि पुल का यह मलबा न केवल शहर की सुंदरता पर धब्बा डाल रहा है, बल्कि कुआनो नदी के जल को भी प्रदूषित कर रहा है। अमहट घाट के आसपास लगातार दुर्गंध बनी रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों और प्रातः भ्रमण करने वालों को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि कुआनो नदी में पड़े पुल के अवशेष को तुरंत हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने इस पर आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

⏩⏩ गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को NGV PRAKASH NEWS ने कुआनो नदी के काले होते पानी और घाट क्षेत्र में बढ़ते कूड़े-कचरे की स्थिति पर एक विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की थी। उस रिपोर्ट के बाद अब यह मामला प्रशासनिक स्तर पर चर्चा में आया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *