अपने पिता की हत्या कर फरार,25 हजार का इनामी अभियुक्त आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे*

जी.पी.दुबे
97210 71175

पिता का हत्यारा 25 हजार का इनामिया बदमाश आया पुलिस के गिरफ्त में

बस्ती 13 अप्रैल 24.
कलवारी पुलिस तथा स्वाट व सर्विलेंस टीम बस्ती के संयुक्त प्रयास द्वारा अपने पिता की हत्या कर फरार चल रहे 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को अयोध्या के मणि पर्वत के पास से एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया |
घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर विनायक कुमार चौहान की उपस्थिति में बताया कि थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे तथा स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक शशिकांत तथा पुलिस टीम, स्वाट टीम द्वारा किए गए संयुक्त प्रयास अभियुक्त विजय कुमार चौधरी पुत्र गौरी शंकर निवासी जननी पारसी थाना कोतवाली बस्ती को गिरफ्तार किया गया |
उन्होंने बताया कि अभियुक्त विजय कुमार चौधरी अपने ही पिता का हत्यारा था और उसके ऊपर थाना कोतवाली में 195/23 धारा 302, 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत था | पुलिस काफी दिनों से अभियुक्त की तलाश कर रही थी |
अभियुक्त के ऊपर गिरफ्तारी के समय बरामद हुए अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस के आधार पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया |
पुलिस द्वारा अभीयुक्त के ऊपर विधिक
कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *