

डुमरियागंज से दिल को दहला देने वाली खबर..
पति को पत्नी ने जिंदा जलाया, अवैध संबंध बना खौफनाक अंजाम
सिद्धार्थ नगर | 30 अक्टूबर 2025 | NGV PRAKASH NEWS
सिद्धार्थ नगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पत्नी ने अपने ही पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात सोते समय पूनम नाम की महिला ने अपने पति रामसंबारे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा रामसंबारे गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण किसी तरह आग बुझाकर उसे बेवा सीएचसी पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी पूनम का पास के ही गांव के एक युवक से अवैध संबंध था। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में महिला ने खौफनाक कदम उठाया।
घटना के बाद पूनम मौके से भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस वीभत्स घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
NGV PRAKASH NEWS




