मां ने पैसे के लिए 10 साल की बेटी को 72 वर्षीय एनआरआई के हाथों बेचा..

महाराष्ट्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: मां ने पैसों के लिए 10 वर्षीय बेटी को बेचा, एनआरआई गिरफ्तार

ठाणे, 02 नवंबर 2025 | NGV PRAKASH NEWS

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक मां ने लालच और पैसों के लिए अपनी महज 10 साल की बेटी को एक 70 वर्षीय एनआरआई के हवाले कर दिया। नवी मुंबई पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बच्ची को सेक्स रैकेट के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने इस अमानवीय अपराध में बच्ची की मां और बुजुर्ग एनआरआई दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई 30 अक्टूबर को की गई जब सीनियर इंस्पेक्टर पृथ्वीराज घोरपड़े को सूचना मिली कि खारघर के कोपरगांव इलाके में रहने वाली एक महिला अपनी 10 से 12 साल की बेटी को तलोजा फेज-2 इलाके में एक व्यक्ति के पास भेज रही है। पुलिस टीम ने तुरंत तलोजा स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा, जहां बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया। मौके से 70 वर्षीय फारूक अल्लाउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया गया, जो मूल रूप से लंदन का रहने वाला है और फिलहाल एनआरआई के तौर पर भारत में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, शेख को यह पूरी जानकारी थी कि लड़की नाबालिग है, इसके बावजूद उसने न केवल उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसे जबरन शराब भी पिलाई। जांच में सामने आया है कि यह घिनौनी सौदेबाजी खुद लड़की की मां ने की थी। उसने अपनी ही बेटी को शेख के पास भेजने के बदले 2.5 लाख रुपये और मासिक भुगतान की डील की थी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ *भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *