सी.ओ. साहब सरकारी आवास में प्रेमिका संग मना रहे थे रंगरेलियां तभी पहुंची पत्नी और…

NGV PRAKASH NEWS

गढ़वा।
02 नवंबर 2025 | NGV PRAKASH NEWS

झारखंड के गढ़वा जिले में एक सीओ साहब की रंगीन रात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। मामला इतना मसालेदार निकला कि प्रशासन से लेकर पुलिस तक सबके कान खड़े हो गए। दरअसल, माझीयाओ अंचल के सीओ प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में रंगरेलियां मना रहे थे, तभी अचानक उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी वहां पहुंच गईं — और वो भी सुबह चार बजे!

सूत्रों के अनुसार, डॉ. श्यामा रानी को अपने पति पर पहले से शक था। उन्होंने इस बार ठान लिया कि सच का पर्दाफाश करना ही है। जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि सीओ साहब अपने सरकारी आवास में किसी “खास मेहमान” के साथ हैं, वे बिना देर किए दीवार फांदकर अंदर पहुंच गईं। अंदर का नजारा देखकर वे बिफर पड़ीं — सीओ साहब प्रेमिका के साथ कमरे में सोए हुए थे। पत्नी ने बिना कुछ सोचे-समझे बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और पति को अंदर ही कैद कर लिया।

अंदर से सीओ साहब बार-बार दरवाजा खोलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पत्नी का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। धीरे-धीरे मामले की भनक स्थानीय लोगों और अधिकारियों को लगी, और देखते ही देखते पूरा सरकारी आवास तमाशा-ए-आम बन गया। बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई भी सीओ साहब की पत्नी के सामने कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

इधर अंदर फंसे सीओ साहब का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने आखिरकार छत से कूदकर भागने की कोशिश की — और तभी पूरा हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किए और सीओ की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया।

सीओ की पत्नी ने मीडिया के सामने कहा — “मुझे बहुत पहले से शक था, आज रंगे हाथ पकड़ लिया। अब कानून ही फैसला करेगा।”

गौरतलब है कि डॉ. श्यामा रानी बिहार के पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी हैं, इसलिए यह मामला केवल घरेलू विवाद नहीं रहा, बल्कि अब प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मचा दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *