Gyan Prakash Dubey


🚨 बस्ती में डूडा परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह कार्यमुक्त, भ्रष्टाचार और मनमानी ड्यूटी के आरोपों पर हुई कार्रवाई
बस्ती, 03 नवंबर 2025 |
बस्ती जिले में जिला प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए परियोजना अधिकारी डूडा सुनीता सिंह को कार्यमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के आदेश पर की गई। सुनीता सिंह पर भ्रष्टाचार, मनमानी ड्यूटी और अपने मूल तैनाती पद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर जॉइन न करने के आरोप लगे थे।
एडीएम के आदेश के बाद अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (एएसडीएम) राजेश कुमार यादव को परियोजना अधिकारी डूडा का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
शिकायत और जांच के बाद हुई कार्रवाई
मामले की शुरुआत तब हुई जब आइजीआरएस पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई गई कि पूर्व परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह, सीएमओ राजीव निगम और सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज अनूप कुमार की मिलीभगत से अपने मूल पद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर जॉइन नहीं कर रही थीं।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुनीता सिंह लंबे समय से डूडा कार्यालय का कार्यभार छोड़ने से इनकार कर रही थीं, जबकि उच्च अधिकारियों के आदेश स्पष्ट थे।
प्रशासनिक जांच के बाद एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए सुनीता सिंह को कार्यमुक्त कर दिया और उन्हें अपने मूल पद पर जॉइन करने के निर्देश दिए।
गुमराह करने का भी आरोप
जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सुनीता सिंह ने उच्च अधिकारियों को गुमराह कर परियोजना अधिकारी का पद नहीं छोड़ा। इसके बाद, सीएमओ राजीव निगम के निर्देश पर उन्होंने अंततः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद पर ज्वाइनिंग की।
जिला प्रशासन ने मामले की पूरी फाइल उच्च स्तर पर भेज दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
NGV PRAKASH NEWS




