कल कार्तिक पूर्णिमा के मेले को देखते हुए कमिश्नर,डीआईजी नें एसपी के साथ टांडा पुल,घाट का किया निरीक्षण..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 04 नवम्बर 2025 | NGV PRAKASH NEWS

कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के साथ कलवारी–टांडा पुल घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त व डीआईजी ने पुलिस व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा बचाव/राहत से जुड़ी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। उन्होंने कहा कि स्नान क्षेत्र एवं मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और यातायात के सुचारू संचालन के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित हों।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से मेले की सतत निगरानी रखी जाए। नदी तटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे, साथ ही राहत दल, स्टीमर, नाव और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक जयंत यादव, थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *