24 लाख के चोरी के जेवर सहित आरोपी गिरफ्तार…

NGV PRAKASH NEWS

वाराणसी–बाल्रामपुर रूट पर बस यात्री से हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा, सोनभद्र पुलिस ने 24 लाख के जेवरात समेत एक आरोपी को पकड़ा

सोनभद्र, 10 नवंबर 2025।
वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रहे व्यापारी से बस यात्रा के दौरान हुई बड़ी चोरी की वारदात का सोनभद्र पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ निवासी व्यापारी के बैग से चोरी हुए करीब 24 लाख रुपये के सोने–चांदी के जेवरात बरामद करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से 131 ग्राम सोने के आभूषण और 2.900 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

वारदात पिछले महीने 15 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब व्यापारी गिरीश कुमार सोनी अपने रिश्तेदार रामेश्वर सोनी के साथ वाराणसी से बस पकड़कर वाड्रफनगर लौट रहे थे। रात में बस उरमौरा ढाबा पर रुकी और दोनों व्यापारी खाना खाने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान मौका देखते हुए चोरों ने बैग से कीमती सोने–चांदी के जेवरात निकाल लिए। वाड्रफनगर पहुंचने पर बैग खोलने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर शिकायत और रॉबर्ट्सगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आगे बढ़ाई गई।

जांच के दौरान पुलिस को 8 नवंबर की रात सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी सफीक खान टोंकी रोड, जिला धार (मध्यप्रदेश) में जेवरात बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना पर तत्काल रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सफीक ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों जाबिर, अशफाक और आबिद के साथ वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने टेंगरा मोड़ से ही व्यापारियों पर नजर रखी थी और बस के ढाबा स्टॉप पर मौका पाकर बैग से जेवरात निकाल लिए।

गिरफ्तार आरोपी
सफीक खान, पुत्र हसन अली, निवासी खेरवाजगीर, थाना मनावर, जिला धार (मध्यप्रदेश)

फरार आरोपी
जाबिर पुत्र हुसैन
अशफाक पुत्र कमाल
आबिद पुत्र अमजद अली
(सभी निवासी खेरवाजगीर, थाना मानवर, जिला धार, मध्यप्रदेश)

बरामदगी
— 131 ग्राम सोने के आभूषण
— 2.900 किलोग्राम चांदी के जेवरात
— कुल कीमत लगभग ₹24,00,000

जांच व गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव
मु0हे0का0 विपिन कुमार जायसवाल
का0 शिवम मौर्य (सर्विलांस)
का0 रितेश पटेल (एसओजी)

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्रवाई के लिए टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *