जी.पी.दुबे
97210 711 75
वॉल्टर गंज पुलिस तथा एसओजी ने गैंगस्टर एक्ट के 25 हजारी इनामी बदमाश को दबोचा
बस्ती 18 अप्रैल 24.
वाल्टर गंज पुलिस तथा एसओजी ने पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकार सदर विनय कुमार चौहान के पर्यवेक्षण में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त जिसके ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं तथा वह पुलिस को काफी दिनों से वांछित था उसे गौरा से पॉलिटेक्निक मोड़ के पास स्थित ग्रेस हॉस्पिटल के नजदीक से धर दबोचा |
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि अभियुक्त शुभम गौड़ उर्फ बाबू पुत्र झिनकू निवासी जामडी पांडे थाना कोतवाली बस्ती इसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है उसे वाल्टरगंज प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी, प्रभारी एस ओ जी उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद, उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद, रामचरण तथा पुलिस टीम द्वारा जिसके ऊपर थाना कोतवाली में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे में पंजीकृत हैं उसको संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया |


