सिरफिरे नें कबाड़, सब्ज़ी के आढ़त की दुकान में लगाई आग लाखो का सामान हुआ राख..

Gyan Prakash Dubey

सिरफिरे की हरकत से नगर बाजार में आग, कबाड़ और सब्जी मंडी में लाखों का नुकसान
बस्ती, 18 नवंबर 2025।

नगर क्षेत्र में 17 से 18 नवंबर की रात एक सिरफिरे की लापरवाही और करतूत ने बाजार में भारी नुकसान पहुंचा दिया। देर रात कई दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कबाड़ की दुकान, सब्जी की आड़त और आसपास की दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 1 बजे से 1:30 बजे के बीच गिरीश की कबाड़ की दुकान से अचानक आग की लपटें उठती देख लोग दहशत में आ गए। लोगों ने तुरंत आसपास की स्थिति देखी तो राजा मूर्ति के पास विनोद सोनकर की सब्जी की आड़त में भी आग लगी हुई मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगाने वाला व्यक्ति चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहता है और मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। उसकी हरकतों से पूरे बाजार में भय का माहौल पैदा हो गया है।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राणा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया। थोड़ी ही देर में नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और भारी मशक्कत के बाद गिरीश की कबाड़ दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि बुझाने के प्रयास में कबाड़ दुकान के बगल का मकान भी गिर गया।

आग की इस घटना में गिरीश के लाखों रुपए मूल्य का कबाड़ पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहीं, सब्जी व्यापारी विनोद सोनकर ने बताया कि उनकी दुकान में रखे लगभग 20 से 25 कुंतल आलू और करीब 10 कुंतल प्याज जलकर राख हो गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

इसी के साथ यह भी ध्यान देने योग्य है कि इससे एक दिन पहले, 17 नवंबर को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी प्रदीप दुबे के गन्ने के खेत में भी आग लग गई थी। बताया जाता है कि बगल के खेत में पुआल जलाए जाने से आग फैलकर प्रदीप दुबे के लगभग एक बीघे से अधिक गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।

इन लगातार आग की घटनाओं से नगर के लोगों में चिंता का माहौल है और दुकानदार सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की मांग कर रहे हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *