बेंच पर बैठे बच्चों को मारा पीटा अभिभावकों द्वारा विरोध करने पर उनको भी किया लहु लुहान

जी.पी.दुबे
97210 711 75

दुकान पर बैठे मासूमों को मारा बचाने आए पिता और चाचा को भी पीटा

संत कबीर नगर 25 अक्टूबर 24.
दुकान के बेंच पर बैठे तीन मासूमों को दबंगों द्वारा पीटा गया | जब अभिभावकों ने उसका विरोध किया तो उन्हें भी मारा पीटा गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार में सुनील कुमार मिश्रा पुत्र बलकेश मिश्रा व रमेश मिश्रा पुत्र रामकेश मिश्रा निवासी ग्राम सोपरा थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर बृहस्पतिवार को काली जगदीशपुर बाजार में एक दुकान पर अपने तीन बच्चों को बैठा कर दोनों भाई बाजार चले गए |
इसी बीच आए एक युवक ने तीनों बच्चों को बेंच से उतारने की कोशिश की, बच्चों ने चप्पल से उतरने से मना कर दिया तो उसने तीनों को मारना चालू कर दिया |
बच्चों की चीख पुकार सुनकर दोनों भाई जब वहां दौड़कर आए और उस युवक से बच्चों को मारने पीटने का का विरोध किया तो उसने अपने तीन सहयोगियों के साथ उन दोनों को भी लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया |
दोनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने सूचना के आधार पर हरेंद्र पुत्र परदेसी,गोलटू और फ्लीट पुत्र हरेंद्र तथा सेवरहा पत्नी हरेंद्र के ऊपर मारपीट का मुकदमा सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर लिया |

मामले में थानाथ्यक्ष महुली हरीश तिवारी ने बताया कि शीघ्र ही अभियुक्तों के गिरफ्तार कर उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *