NGV PRAKASH NEWS


सिवनी: 20 वर्षीय युवती से कैफे में सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजा
सिवनी, 25 नवंबर 2025
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवती को उसके परिचित युवक ने कैफे में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। यह घटना डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के कंडीपार रोड स्थित एक कैफे की है।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 22 नवंबर की रात उसके जान-पहचान के एक युवक ने मुलाकात के बहाने कैफे बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपी युवक और उसके तीन अन्य दोस्तों ने मिलकर युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया और देर रात बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही डूंडा सिवनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह घटना क्षेत्र में गंभीर आक्रोश का विषय बनी हुई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS

