केजरीवाल को लगा झटका कोर्ट नें 7 मई तक बढ़ाई हिरासत

NGV प्रकाश न्यूज़

केजरीवाल को लगा झटका हिरासत 7 मई तक बढ़ी

नई दिल्ली 23 अप्रैल 24.
आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को फिर झटका लगा है।

ताजा मामले में दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी मामले से संबंधित ईडी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है।

इसके साथ ही कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी है।
इसके अलावा आरोपित चनप्रीत सिंह की भी न्यायिक हिरासत सात म‌ई तक बढ़ी
तीनों को‌ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था।
अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि केजरीवाल और के. कविता को सात मई को दो बजे वीजियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाए।
बताते चलें कि ई डी नें 21 मार्च की शाम सीएम केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *