NGV PRAKASH NEWS की खबर का असर: आधा दर्जन ओवरलोड ट्रकों को नगर पुलिस ने किया सीज..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती | ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, NGV PRAKASH NEWS की खबर का असर

बस्ती में ओवरलोड गन्ना लदे ट्रकों के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर NGV PRAKASH NEWS द्वारा प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले का संज्ञान लेते हुए देर रात पुलिस टीम को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत की निगरानी में और क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। रातभर चले इस अभियान में थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में कई स्थानों पर वाहनों की विस्तृत जांच की गई।

चेकिंग के दौरान ओवरलोड और अनियंत्रित रूप से चल रहे गन्ना लदे ट्रकों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई। अभियान में कुल सात ओवरलोड ट्रकों को सीज कर आरटीओ बस्ती को सूचना दी गई, जिसके बाद आरटीओ टीम मौके पर पहुंची और सभी वाहनों की गहन जांच की। दोषी वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया, जबकि कागजात में अनियमितता पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैयालाल मौर्य, उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल बलराम विश्वकर्मा और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम ने देर रात्रि तक सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से अभियान जारी रखा।

NGV PRAKASH NEWS द्वारा उठाए गए मुद्दे ने न केवल प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम भी उठाए गए।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *