सपा विधायक अभय सिंह ने धनंजय सिंह के ऊपर साधा निशाना
जौनपुर.
जौनपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां सपा विधायक अभय सिंह ने कहा कि जहां राम का सम्मान नहीं वहां हम नहीं, सनातन की बुराई करने वालों के साथ मैं नहीं रह सकता |
उन्होंने धनंजय सिंह के ऊपर निशान साधते हुए कहा कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा डॉन है धनंजय सिंह | धनंजय सिंह ने कभी किसी भी ठाकुर का साथ नहीं दिया, ना ही अपने आगे किसी ठाकुर को आगे नहीं निकलने दिया |
उन्होंने कहा कि बसपा कैंडिडेट श्री कला सिंह के पति नें हमेशा ठाकुरों का विरोध किया |
जौनपुर के शिवापार इलाके में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे अभय सिंह ने कहा कि कितने लोगों का मंगलसूत्र सिंदूर मां की आंचल को सुना किया है उनका क्या होगा |
उन्होंने कहा कि धनंजय सिंह ने हमेशा यादव का साथ दिया |
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने क्रॉस वोटिंग के बाद एक बार भी अभी तक मुझसे बात नहीं की |
लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश में केवल दो लहर चल रही है एक बीजेपी को बंपर तरीके से जिताने की दूसरी हटाने की |
सपा छोड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा इंतजार कीजिए समय आने पर सारी जानकारी मिल जाएगी |
👉समाचार सूत्र.


