युवा चेहरे सैयद दानिश को बहुजन समाज पार्टी नें बनाया खलीलाबाद से अपना उम्मीदवार

जी.पी.दुबे
97210 711 75

सैयद दानिश को मिला निष्ठावान कार्यकर्ता का इनाम, खलीलाबाद से बने बसपा प्रत्याशी

संत कबीर नगर.
बहुजन समाज पार्टी ने खलीलाबाद लोकसभा सीट से सैयद दानिश को अपना उम्मीदवार बनाया है | इसके पहले बसपा ने मोहम्मद आलम को कैलाबाद से उम्मीदवार घोषित किया था |
सैयद दानिश को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवा लाल गौतम ने की |
33 वर्षीय सैयद दानिश मेहदावल तहसील के पहले मियां खुसरु और अब खुसरू कला के निवासी हैं और उनकी शिक्षा दीक्षा बस्ती में रहकर हुई है | मेडिकल लाइन में हाथ आजमाने के बाद दानिश ने 2019 में बहुजन समाज पार्टी के सदस्यता ग्रहण की और तब से अब तक वह पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं |
ग्रेजुएशन की शिक्षा करने के बाद राजनीति में उतरे दानिश को उनके मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के चलते लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं |
अपनी निष्ठा और सक्रियता के कारण उनका खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र से बसपा ने उनके ऊपर अपना विश्वास जताते हुए उनको उम्मीदवार बनाया |
वही प्रत्याशी घोषित होने के बाद जब मीडिया ने दानी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पर वह खरा उतारने का प्रयास करेंगे |
बहरहाल उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में काफी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *