यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की जिला इकाई बस्ती का पुनर्गठन, सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चुने गए…

Gyan Prakash Dubey

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की जिला इकाई बस्ती का पुनर्गठन, सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चुने गए

बस्ती 12 दिसम्बर 25.
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की जिला इकाई बस्ती की बैठक 12 दिसंबर 2025 को न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शिवराज सिंह ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों और भविष्य की दिशा पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया और नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। चयनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं— अध्यक्ष के रूप में चंद्र प्रकाश शर्मा, संपादक ‘बस्ती मेरी बस्ती’, महामंत्री पवन वर्मा, संवाददाता ‘हिंदी खबर’, उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी शुक्ल, संपादक ‘विलेज लिंक’, तथा जयप्रकाश यादव, संपादक ‘अन्नदाता खेतिहर’ चुने गए। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अब्दुल रहीम (साहिल न्यूज़), संपादक ‘बस्ती टुडे’ को सौंपी गई। संप्रेक्षक के रूप में वीर कुमार त्रिपाठी, मंडल ब्यूरो प्रमुख ‘दैनिक अवध नगरी’ और संगठन मंत्री के रूप में सर्वेश श्रीवास्तव, संपादक ‘साँची वाणी’ का चयन किया गया।
संरक्षक की भूमिका वरिष्ठ पत्रकार शिवराज सिंह निभाएंगे, जबकि लीगल एडवाइजर के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ राम अवध भट्ट को मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी में संजीव चौधरी (टीवी 27), कृष्ण चंद्र शुक्ला (विलेज लिंक), चंद्रभूषण श्रीवास्तव (आवर कंट्री), दयाशंकर सिंह (बस्ती गौरव) और ज्ञान प्रकाश दुबे (कलाम द ग्रेट / NGV PRAKASH NEWS) को शामिल किया गया है।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों और यूनियन सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और विस्तारशील बनाने पर विचार रखा। यूनियन के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। बैठक में सुरेंद्र पांडेय (हिंदुस्तान), संजय विश्वकर्मा (दैनिक जागरण), मनीष उपाध्याय, उमेश चंद्र मिश्र सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन महामंत्री पवन वर्मा ने किया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *