बस्ती से अकबरपुर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी :बस्ती-टांडा पुल हुआ चालू..?

Gyan Prakash Dubey

मरम्मत के बाद खुला बड़ा टांडा पुल, बस्ती–अंबेडकरनगर मार्ग पर लौटी रफ्तार

बस्ती, 13 दिसंबर 2025।
बस्ती से अंबेडकरनगर की यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महीनों से बंद पड़ा बड़ा टांडा पुल मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद खोल दिया गया है।

यहां बताते चलें कि पुल के छति ग्रस्त होने पर उसके मरम्मत के लिए 11 सितंबर 2025 से पुल गाड़ियों का आवा गमन बंद कर दिया गया था |

जिसके चलते दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

इस दौरान मजबूरी में कई लोग जोखिम उठाकर दोपहिया वाहनों से पुल पार करते देखे गए थे। वहीं कुछ लोगों ने आपदा में अवसर ढूंढ लिया और लोगों से पैसे लेकर दो पहिया वाहन से पुल को पार करवाने लगे |

धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य मीडिया पर खबरें चलने के बाद तेज हुआ और तय समय 3 महीने के अंदर हल्के वाहनों की चलने लायक बन गया |

पुल बंद रहने से न केवल बस्ती और अंबेडकरनगर के बीच आवाजाही प्रभावित हुई, बल्कि वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर लोगों को गोरखपुर होते हुए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से आजमगढ़ होकर वाराणसी जाना पड़ रहा था। इस चक्कर में यात्रा की दूरी लगभग 250 किलोमीटर तक पहुंच गई थी, जबकि टांडा पुल के रास्ते यही दूरी करीब 200 किलोमीटर में पूरी हो जाती है।

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फिलहाल पुल पर केवल हल्के चारपहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति दी गई है। भारी वाहनों का प्रवेश अभी प्रतिबंधित रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति की समीक्षा के बाद आगे भारी वाहनों के संचालन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

टांडा पुल पूर्वांचल का सबसे लंबा पुल माना जाता है। 72 खंभों पर बने इस पुल की लंबाई 2,231 मीटर है। राज्य सेतु निगम द्वारा लगभग आठ वर्षों में तैयार किए गए इस पुल के निर्माण पर करीब 1.19 अरब रुपये की लागत आई थी। यह पुल बस्ती, अंबेडकरनगर और आसपास के जिलों के लिए एक अहम संपर्क मार्ग है।

पुल की मरम्मत में हो रही देरी को लेकर बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने भी अधिकारियों से बातचीत कर जल्द काम पूरा कराने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि लंबे समय से पुल बंद रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब पुल खुलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

NGV PRAKASH NEWS

👆 उपरोक्त जानकारी खबरों पर आधारित, ग्राउंड से पूरी रिपोर्ट देखने के लिए इंतजार कीजिए कल ( 14 दिसंबर 25 ) का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *