मंदिर से जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल…

Gyan Prakash Dubey

नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे में मंदिर चोरी का किया खुलासा, देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बस्ती, 16 दिसंबर 2025।
बस्ती जनपद की नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाल्हा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने देवी-देवताओं के चोरी किए गए सभी चांदी के मुकुट शत-प्रतिशत बरामद कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पाल्हा बाग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में 15 दिसंबर को शाम करीब 4:45 बजे चोरी की घटना हुई थी। दिन में करीब तीन बजे अज्ञात चोर मंदिर से देवी-देवताओं के बहुमूल्य रत्नों और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गया था। घटना की सूचना पीआरबी के माध्यम से मिलने के बाद नगर थाने में मुकदमा संख्या 300/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी, चौकी प्रभारी करहली, एवं नगर थाना पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 16 दिसंबर को दोपहर करीब 12:45 बजे ग्राम पाल्हा स्थित डिहवा चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप पुत्र रामचंद्र, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी ग्राम सूअरहा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पांच अदद चांदी के मुकुट, एक की-पैड मोबाइल फोन और 490 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट, अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मामले में भी उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल सतेंद्र यादव, आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल देवेश यादव (सर्विलांस सेल), महिला आरक्षी शालू वर्मा, निकिता और श्वेता की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *