
NGV PRAKASH NEWS
बस्ती के अस्पताल में जन्मा दुर्लभ बीमारी से ग्रसित नवजात, डॉक्टरों ने शुरू की गहन जांच
बस्ती।
बस्ती जिले के एक अस्पताल में जन्मे नवजात की शारीरिक बनावट सामान्य से अलग होने के कारण कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चे की स्थिति देखकर डिलीवरी के समय मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी हैरान रह गए। शुरुआती क्षणों में सोशल चर्चाओं के बीच इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं, हालांकि चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि यह मामला किसी दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति से जुड़ा हो सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के खदरा गांव की एक 25 वर्षीय महिला ने बस्ती मेडिकल कॉलेज कैली हॉस्पिटल के में सर्जरी द्वारा विकृति बच्चे( हार्लेक्विन इचथियोसिस युक्त बेबी) को जन्म दिया है। डॉ. सहित अन्य लोगों ने जब इस बच्चे को देखा तो वह आश्चर्यचकित रह गए।
डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नवजात हार्लेक्विन बेबी सिंड्रोम जैसी दुर्लभ त्वचा संबंधी बीमारी से प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति में त्वचा का विकास असामान्य रूप से होता है, जिससे शरीर पर मोटी, खिंची हुई परतें दिखाई देती हैं।
बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल बायोप्सी और केराटिन (Keratin) टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोटीन और म्यूकस लेयर में गड़बड़ी तथा त्वचा की असामान्य वृद्धि के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की वास्तविक बीमारी और इसके कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल बच्चे को विशेष निगरानी में रखा गया है और उसे उच्च स्तरीय चिकित्सकीय देखरेख उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। पूरा मामला बस्ती जिले के एक अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा है।
NGV PRAKASH NEWS
