अमित शाह के फेक वीडियो वायरल करने के मामले में कांग्रेस और आप नेता हुए गिरफ्तार

अमित शाह की फेक वीडियो के मामले में कांग्रेस और आप नेता हुए गिरफ्तार

न्यूज़ ब्यूरो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के मामले में अहमदाबाद साइबर टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है |
पकड़े गए दोनों आरोपी में से एक आप पार्टी का नेता है तथा दूसरा कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाड़ी का सेक्रेटरी है |
इन पर अमित शाह का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है |
इस मामले में पुलिस अभी कई राज्यों मैं आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में लगी हुई है |
यहां बताते चलें कि अमित शाह की दो जनसभाओं की वीडियो को काटकर खास एजेंडे के तहत वायरल किया गया था |
पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम सतीश वनशोला और आर बी बारिया है | इसमें सतीश बनसोला कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाड़ी का क्षेत्रीय कार्यालय संभालता है जबकिआर बी बारिया आम आदमी पार्टी के दाहोद जिले का प्रमुख है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *