यूपी की दो हाई प्रोफाइल सीटों के बारे में अगले 2 दिन में कांग्रेस कर सकती है बड़ा फैसला

जी.पी. दुबे
97210 71175

प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव राहुल पर अगले 24 घंटे में हो सकता है फैसला

उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी पर अगले दो दिन में इस रहस्य से पर्दा उठ सकता है कि कांग्रेस से इन दोनों सीटों पर कौन उम्मीदवार होगा |
प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे यह लगभग स्पष्ट हो गया है और राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के बारे में अगले 24 घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी |
यहां बताते चलें कि रायबरेली सीट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थी परंतु इस बार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद इस सीट पर कांग्रेस से कौन लड़ेगा चुनाव अभी इस पर स्पष्ट नहीं हो पाया है |
वहीं राहुल गांधी के अमेठी या रायबरेली किस सीट से वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे इसके बारे में अगले 24 घंटे में फैसला हो सकता है |
प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारक के रूप में वह अमेठी और रायबरेली में भी चुनाव प्रचार के साथ जनता से कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी |
यह कहा जा रहा है कि अमेठी और रायबरेली जाने के पहले राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं |
यहां गौर तलब यह है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण ठुकराने के बाद चुनावी समय में राम के दर्शन का राहुल और प्रियंका का फैसला दर्शन कम चुनावी दृष्टिकोण से दर्शन ज्यादा माना जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *