सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा चुनाव के पहले गिरफ्तारी क्यों जरुरी लगा

चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों आवश्यक लगी- सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली.30 अप्रैल 24.
सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर लगातार दूसरे दिन सुनवाई करते हुए केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इतनी देरी से हुई गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है और इस बारे में ई डी से पूछा है |
आम चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की भी संभावना है।
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय के सवाल पर जवाब मांगा है |
बताते चलें कि शराब नीति घोटाला मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी द्वारा हुई अपनी गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *