NGV PRAKASH NEWS

बलिया में आयुष हत्याकांड: न्याय न मिलने से फूटा बहन का गुस्सा, वायरल वीडियो ने प्रशासन पर खड़े किए सवाल
बलिया.
आयुष हत्याकांड ने अब बेहद संवेदनशील और आक्रोशपूर्ण मोड़ ले लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार मृतक आयुष की छोटी बहन जिसमें उसका दर्द, आक्रोश और प्रशासन के नाकामी से उपजा गुस्सा साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में बहन न्याय न मिलने से काफी मायूस नजर आ रही है और प्रशासन को खुली चुनौती देती हुई नजर आ रही है।
आयुष की बहन रोते हुए कहती है कि अगर उसके भाई के हत्यारों पर प्रशासन जल्दी ही सख्त कार्यवाही नहीं करता तो वह खुद कानून हाथ में लेने को मजबूर होगी।
भावनाओं में बहती हुई वह यह भी कहती सुनाई देती है कि वह कब तक न्याय की भीख मांगती रहेगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
परिजनों के अनुसार आयुष की शुक्रवार की शाम उसके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ हालत में आयुष ने अपनी बहन को हमलावरों के नाम भी बताए थे, जिसका वीडियो भी पहले सामने आ चुका है। गंभीर हालत में आयुष को पहले बलिया जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर मऊ रेफर किया गया और उसके बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार का आरोप है कि उन्होंने चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है, इसके बावजूद अब तक प्रशासन नाकाम रहा और किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाया । आयुष की बहन का कहना है कि इससे पहले भी इन्हीं लोगों ने उसके भाई पर हमला किया था और उस समय भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस ने समय पर कार्यवाही की होती तो शायद उसका भाई आज उन लोगों के बीच जिंदा होता |
मृतक आयुष के बहन का यह वायरल वीडियो न सिर्फ परिवार के दर्द को उजागर कर रहा है, बल्कि पुलिस और प्रशासन की भूमिका और नाकामी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। मामले को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की की मांग कर रहे हैं।
NGV PRAKASH NEWS
