NGV PRAKASH NEWS

सम्बन्ध बनाने के बाद इस बात पर गुस्सा हो प्रेमिका नें प्रेमी पर कर दिया
लुधियाना.
पंजाब के लुधियाना में इंडो-अमेरिकन होटल से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने जांच के बाद हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान रेखा (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा थी और अपने पति से अलग रह रही थी | उसके दो बच्चे भी थे। रेखा अपने प्रेमी अमित निषाद के साथ लंबे समय से संबंध में थी। दोनों शुक्रवार को लुधियाना के इंडो-अमेरिकन होटल में कमरा लेकर ठहरे थे।
पुलिस के जांच में सामने आया है कि मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के बाद रेखा ने अमित पर शादी करने का दबाव बनाया।
जबकि अमित की किसी अन्य महिला से शादी तय हो चुकी थी | इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और विवाद हिंसक हो गया। झगड़े के दौरान महिला नें अमित को किसी चीज से उसके प्राइवेट पार्ट पर मार दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद गुस्से में आकर अमित नें रेखा का गला घोंटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद होटल स्टाफ को कमरे से दुर्गंध और असामान्य स्थिति का अहसास हुआ। होटल मैनेजर ने जब कमरे की जांच की तो वहां महिला का अर्धनग्न शव खून से सना मिला। शव पर चोट के निशान भी पाए गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं हत्या के बाद अमित होटल से खाना लाने के बहाने बाहर निकल गया और फरार हो गया।
होटल मैनेजर की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और देर रात आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।
गंभीर रूप से घायल होने के कारण पुलिस नें उसे तत्काल इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाही की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
