नाबालिक से मौलाना ने मदरसे में किया दुष्कर्म-

NGV PRAKASH NEWS

मदरसे में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मौलाना हिरासत में

बहराइच, 19 दिसंबर 2025।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक मदरसे में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मदरसे के मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला रूपईडीहा थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गांव स्थित मदरसा दारूलून गुलशने सैयाद मेहबूब अशरफ में पढ़ती है। 12 दिसंबर को मदरसे के मौलाना सलमान ने बच्ची को झाड़ू लगाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। घटना के समय मदरसे में कोई अन्य छात्र मौजूद नहीं था।

यही नहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसकी जान ले ली जाएगी। डर के कारण बच्ची कुछ समय तक चुप रही। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपाधीक्षक पहुप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और बयान दर्ज कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी|

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *