बनारस में नाविक करता मोदी की पूजा , क्या कारण बताया इसका

बनारस में नाविक करता है मोदी की पूजा -क्या बताया कारण

बनारस
धर्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चाहने वालों की तादाद लंबी है,लेकिन इनमें एक शख्स ऐसा भी है जो मोदी की पूजा करता है।
पेशे से नाविक शंभू निषाद ने अपने घर में नरेंन्द्र मोदी का मंदिर बनवा रखा है।शंभू के साथ ही उनका पूरा परिवार पी एम मोदी की पूजा और आरती करता है।
शंभू नाविक समाज के नेता हैं,उन्होंने अपने घर के आंगन में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों को सजा कर एक मंदिर बना दिया है। शंभू की पत्नी और पूरा परिवार हर दिन पीएम मोदी के नाम से शंखनाद कर पूजा करता है,आरती उतारता है |
पिछले एक साल से यह पूरा परिवार पीएम मोदी की भक्ति में लीन है। शंभू का कहना है कि पीएम मोदी ने काशी के लिए जो काम कर दिया है वो न किसी ने किया है और ना कोई करेगा |कोरोना में गरीबों को अन्न दिया,काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनवाया,जिसके कारण जिस नाविक के पास एक नाव होती थी,उसके पास अब पांच-पांच नाव हैं।इससे बेहतर रोजगार मिला है।गंगा प्रदूषण दूर करने के लिए उन्होंने प्रत्येक नाविक को सीएनजी इंजन दिया जो बिल्कुल मुफ्त था,ऐसे में हमारे समाज के लिए पीएम मोदी किसी भगवान से कम नहीं है।
इस लिए हम महादेव और मां गंगा के बाद हम पीएम मोदी की पूजा करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *