पीट -पीट कर हत्या करने वाले 3आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में लिए गए..

Gyan Prakash Dubey

संपत्ति विवाद में हत्या का खुलासा, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, तीन आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। 23 दिसंबर 2025।
जनपद बस्ती में संपत्ति बंटवारे और पारिवारिक द्वेष को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है, जबकि तीन आरोपियों को घटना में प्रयुक्त हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई , थाना गौर, परशुरामपुर , एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त हुई।

घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि थाना गौर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 181/2025 में दर्ज अपराध में वांछित दो बाल अपचारियों को नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया है। इसके साथ ही तीन अभियुक्त—मोहन कुमार, जितेंद्र कुमार और आशीष मौर्य—को 22/23 दिसंबर की रात थाना गौर क्षेत्र के सांवडीह से आने वाले मोड़ के पास से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें, हत्या में प्रयुक्त दो डंडे और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जो मृतक का बताया जा रहा है।

मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए उन्होंने ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि लवरिया जंगल के पास मंजू वर्मा के पति धर्मेंद्र कुमार पर अज्ञात लोगों ने बेसबॉल के डंडे से हमला किया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पत्नी मंजू वर्मा के तहरीर के आधार पर प्रारंभिक तौर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। विवेचना के दौरान धाराओं में परिवर्तन करते हुए अब धारा 103(1) बीएनएस के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले में साक्ष्य संकलन और विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है |

उन्होंने कहा कि मामले में विधिक प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *