प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था पति -पति नें ऐसा रचा जाल की…

NGV PRAKASH NEWS


प्रेम प्रसंग में बाधा बने पति की हत्या, पत्नी निकली साजिशकर्ता

जयपुर, 24 दिसंबर 2025।
जयपुर–बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर पिछले दिनों हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग में पति को बाधा मानकर पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और शूटर के जरिए वारदात को अंजाम दिलवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलवा थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 10 फरवरी 2025 को कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापूरा गांव के पास जयपुर–बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर हुई थी, जहां एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। बाद में मृतक की पहचान आशानंद उर्फ पांडे शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि मृतक की पत्नी श्वेता उर्फ शिल्पी शर्मा का धर्मेंद्र शर्मा नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था | जिससे छुटकारा पाने के लिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की ख़तरनाक साजिश रची। साजिश के तहत एक शूटर को मारने के लिये सुपारी दिया गया |

शूटर द्वारा घटना वाले दिन एक्सप्रेसवे पर आशानंद को गोली मार दी।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं। अनुसंधान के दौरान पहले प्रेमी धर्मेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया, फिर मुख्य शूटर रामसुंदर उर्फ बिट्टू निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश में श्वेता उर्फ शिल्पी शर्मा की भूमिका स्वीकार की।

मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नाम सामने आने के बाद श्वेता उर्फ शिल्पी शर्मा फरार चल रही थी। पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते की गई यह हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित थी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *