पुलिस अधीक्षक का सख्त रुख दरोगा को किया…

NGV PRAKASH NEWS


बरियारपुर थाना के दरोगा को अनुशासनहीनता में लाइन हाजिर, एसपी संजीव सुमन ने सख्त रुख अपनाया

देवरिया, 24 दिसंबर 2025।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने स्थानीय पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई की है |

उन्होंने बरियारपुर थाना में तैनात उपनिरीक्षक नेपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों और शिकायतों की पुष्टि होने के बाद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को बरियारपुर थाना के दरोगा नेपाल सिंह को एक कोर्ट नोटिस के संबंध में मीर गांव में केसेस की भूमिका में जाना था, लेकिन इसी दौरान उनके व्यवहार को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दरोगा द्वारा परिवार के एक युवक को गाली देने और थप्पड़ मारते हुए देखा गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा है कि पुलिसिंग का उद्देश्य समाज की सेवा और सार्वजनिक सुरक्षा है, और पुलिसकर्मियों को जवाबदेह, पारदर्शी एवं अनुशासित तरीके से कार्य करना चाहिए। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या लापरवाही पुलिस महकमे में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी को देखते हुए उपनिरीक्षक नेपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनके ऊपर विभागीय कार्यवाही जा रही है हेलो हेलो।

यहां बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने हाल ही में देवरिया में पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए बड़े फेरबदल और कार्यस्थल परिवर्तन भी किए हैं, जिनके तहत कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए और कुछ को लाइन हाजिर भी किया गया था।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *