गरीबों की हमदर्द बनी महिला थाना प्रभारी डॉ.शालिनी सिंह..

Gyan Prakash Dubey


महिला थाना पुलिस ने जरूरतमंदों में गर्म कपड़े और राहत सामग्री बांटी

बस्ती, 24 दिसंबर 2025।

आम जनमानस के बीच में पुलिस की जो छवि ( जिसके मुंह से हर बात पर गाली निकालती हो ) बनी है| उसके विपरीत महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह द्वारा मानवता की मिसाल ऐसी मिशाल भी पेश की जाती रही है, जिसके वजह से ही महिला पुलिस की छवि लोगों के बीच ऐसी पुलिस की भी बनती है जिसके पास दिल है और उसे भी दर्द होता है |

ऐसा ही एक उदाहरण आज पुनः महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह द्वारा फिर पेश किया गया, जब उन्होंने
बढ़ती ठंड को देखते हुए बस्ती महिला थाना की ओर से जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत अभियान चलाया |

अभियान के तहत झोपड़पट्टी क्षेत्रों में रहने वाले अत्यंत गरीब परिवारों के वृद्धजनों और बच्चों के बीच गर्म कपड़े और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई।

इस अभियान के दौरान महिला थाना की टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे बसे असहाय परिवारों को स्वेटर, शॉल, जैकेट, कंबल और खाद्य सामग्री जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं। टीम ने लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी और यह सुनिश्चित किया कि सहायता सही लोगों तक पहुंचे।

पुलिस के अनुसार यह पहल ठंड से प्रभावित लोगों को राहत देने के उद्देश्य से की गई, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशानी में न रहे। इस प्रयास से दर्जनों परिवारों को लाभ मिला है और स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *