सास पर ससुर कर रहा था चाकू से वार, तभी अचानक सामने आ गई बहु….और..?

NGV PRAKASH NEWS


सास को बचाने के दौरान बहू की मौत, पति ने पत्नी पर किए 15 चाकू वार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटियाला जिले के कस्बा सन्नौर में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां ससुर के हमले से सास को बचाने की कोशिश कर रही बहू की जान चली गई। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और जब बहू बीच-बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। इस घटना में 20 वर्षीय बहू अंजू कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास मलकीत कौर की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश चंद अपनी पत्नी मलकीत कौर और बहू अंजू कौर से अक्सर पैसों को लेकर झगड़ा करता था। 26 दिसंबर को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अंजू कौर ने अपने दादा बलदेव सिंह को फोन कर घर में हो रहे झगड़े की जानकारी दी थी, जिसके बाद बलदेव सिंह अपनी पोती के ससुराल पहुंचे और आरोपी को समझाया। उस रात बलदेव सिंह वहीं रुक गए थे। कुछ देर बाद अंजू का पति काम पर चला गया।

अगले दिन तड़के करीब तीन बजे मलकीत कौर की चीखें सुनकर बलदेव सिंह कमरे की ओर दौड़े। वहां उन्होंने देखा कि प्रकाश चंद अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप रहा था। अंजू अपनी सास को बचाने के लिए आगे आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर दिए। अंजू गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। दोनों को तत्काल राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। मलकीत कौर का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

थाना सन्नौर पुलिस ने अंजू कौर के दादा बलदेव सिंह की शिकायत पर आरोपी प्रकाश चंद के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मलकीत कौर के शरीर पर चाकू के करीब 15 घाव पाए गए हैं।

घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया और नहर में कूदने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को बचाने और सहानुभूति पाने के लिए ऐसा किया। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि उसे घर के खर्चों के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे और समय पर खाना भी नहीं मिलता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *