

Gyan Prakash Dubey
दादी की बरखी पर पीयूष दुबे ने वृद्ध आश्रम में बांटे कंबल, जरूरतमंद बुजुर्गों के साथ बांटा अपनापन
बस्ती 3 जनवरी 26.
जिले में सामाजिक सरोकार की एक संवेदनशील और प्रेरणादायक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान करने वाले पीयूष दुबे ने अपनी दिवंगत दादी की बरखी के अवसर पर 2 जनवरी 26 को वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रहने वाले बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड के बीच हुए इस आयोजन ने जरूरतमंद वृद्धजनों को न सिर्फ राहत दी, बल्कि उनके साथ आत्मीयता और सम्मान का भाव भी साझा किया गया।
यहां बताते चलें कि पीयूष दुबे की दादी का स्वर्गवास 20 दिसंबर 2025 को 94 वर्ष की अवस्था में हुआ था। परिवार की ओर से उनकी आत्मा की शांति के लिए सामाजिक सेवा का मार्ग चुना गया। इसी क्रम में 31 दिसंबर 2025 को ब्रह्म भोज के अवसर पर भी कंबल वितरित कराए गए थे। इसके बाद 2 जनवरी 2026 को बरखी के दिन पीयूष दुबे स्वयं वृद्ध आश्रम पहुंचे और वहां रहने वाले बुजुर्गों को कंबल भेंट किए।
ब्रह्म भोज के अवसर पर बस्ती से सांसद रामप्रसाद चौधरी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला, बसपा नेता मोहम्मद दानिश, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, दयाशंकर पांडे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दुबे, पूर्व विधायक खलीलाबाद जय चौबे, समाजसेवी राकेश चौबे, सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने पीयूष दुबे के दादी को श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा जरूरतमंदों को ठंडी के मौसम में उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने इसे केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना से जुड़ा सामाजिक दायित्व बताया। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष देखकर माहौल भावुक भी हो गया। पीयूष दुबे ने कहा कि उनकी दादी हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देती थीं और उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
स्थानीय लोगों और आश्रम प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी जरूरतमंदों के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं।
NGV PRAKASH NEWS










